लखवाड़ व्यासी, त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना प्रभावितों को अब तीन गुना मुआवजा जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन का अनुमोदन, शासनादेश जारी:----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
-----अब नैनबाग टिहरी प्रभावितों की तर्ज पर मिलेगा तीन गुना मुआवजा
-----लखवाड व्यासी, त्यूनी प्लासू विद्युत परियोजना सिर्फ हमारे जिले ही नहीं, उत्तरी भारत के लिए महत्वपूर्णः- डीएम
------मा.सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट, मायने मेरी आपकी भूमिका और भी हो जाती है गहनः-डीएम
------उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने में विद्युत परियोजनाएं है अहम धूरीः- डीएम।
देहरादून, 15 सितंबर 2025
लखवाड़ व्यासी एवं त्यूनी प्लासू जल विद्युत परियोजना सहित आराकोट-त्यूनी जल परियोजना कटापत्थर बैराज और लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों को अब भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नैनबाग टिहरी प्रभावितों की तर्ज पर तीन गुना मिलेगा। जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने अनुमोदन प्रदान कर शासनादेश जारी कर दिया है।
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रभावित ग्रामीणों की आपत्तियों को संज्ञान में लेते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन की सहमति के बाद अब प्रभावित गांव धनपो, लखवाड़, लकस्यार, खुन्ना अलमान, लुधेरा, खाती, दाऊ, ऊभौ और सरयाना के परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।डीएम ने कहा कि यह निर्णय प्रभावित परिवारों को न्याय एवं आर्थिक संबल प्रदान करेगा। इससे पुनर्वास कार्यों में तेजी आएगी और परियोजना कार्यान्वयन में भी गति सुनिश्चित होगी।ज्ञातव्य है कि लखवाड़ जल विद्युत परियोजना में अधिग्रहित 45.317 हैक्टेयर भूमि का कुल 30.34 करोड़ अनुग्रह अनुदान राशि वितरण किया जाना है। अब तक प्राप्त 19.27 करोड़ में से 17.85 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। वहीं, त्यूनी प्लासू परियोजना में 5.999 हैक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है।
लखवाड़ परियोजना उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण जल विद्युत एवं सिंचाई परियोजनाओं में से एक है।
इससे 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जिसका लाभ उत्तराखंड समेत छह राज्यों—उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली—को मिलेगा।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल इन परियोजनाओं की सफलता में हम सबकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने में ये परियोजनाएं अहम धुरी साबित होंगी।
ब्यूरो:-- बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
