Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार के प्रथम रिस्पांडर के रूप में जनपद के सबसे दुर्गम आपदाग्रस्त क्षेत्र में फुलेत पहुंचे जिलाधिकारी:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार के प्रथम रिस्पांडर के रूप में जनपद के सबसे दुर्गम आपदाग्रस्त क्षेत्र  में फुलेत पहुंचे जिलाधिकारी:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

फुलेत, छमरोली, सिमयारी, सिल्ला, क्यारी, सिरोना गांव की पगडंडी, खेत-खलिहान से होकर डीएम ने जाना 4 हज़ार आपदा प्रभावित आबादी का दर्द

हेली सेवा का विकल्प छोड़ दुर्गम रास्तों से पैदल व सड़क मार्ग से सफर कर आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा

ग्रामीणों के आग्रह पर डीएम ने संग किया भोजन – सरकार व प्रशासन हर हाल में प्रभावितों के साथ, हर संभव मदद का भरोसा

देहरादून, 19 सितंबर 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल शुक्रवार को पूरे प्रशासनिक अमले के साथ दुर्गम रास्ते और पगडंडियों से होते हुए 12 किलोमीटर पैदल चलकर आपदा प्रभावित सुदूरवर्ती गांव फुलेत और छमरोली पहुंचे और आपदा पीड़ितों की आपबीती सुनी। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन हर पल प्रभावितों के साथ खड़ा है। प्रभावितों को हर संभव मदद एवं राहत पहुंचाई जाएगी।

आज़ादी के बाद पहली बार किसी डीएम को अपने बीच पाकर ग्रामीण भावुक हो उठे। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन का आभार जताया।

जिलाधिकारी ने प्रभावितों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को भूमि कटाव, फसल क्षति, भवन क्षति व पशुहानि का आकलन कर अंतिम व्यक्ति तक मुआवजा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोनिवि को भवन क्षति की तकनीकी रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने और पीएमजीएसवाई को क्षतिग्रस्त रास्ते खोलने हेतु मौके पर ही धन स्वीकृति जारी कर तुरंत कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए।

फुलेत व छमरोली में राशन समस्या पर उन्होंने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर हेली सेवा या खच्चर के माध्यम से सस्ता गल्ला दुकान तक राशन पहुंचा दिया जाएगा।

विद्यालयों व पेयजल-सिंचाई व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत निरीक्षण व बहाली के आदेश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, ईई विद्युत राकेश कुमार, लोनिवि, पीएमजीएसवाई सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


ब्यूरो:---बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |