स्पा सेंटर का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राकेश उत्तराखंडी की मुलाकात:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
देहरादून 11 अक्टूबर 2025
रुद्रसेना देवभूमि उत्तराखंड हिमाचल के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने आज प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और प्रदेश में संचालित हो रहे संदिग्ध स्पा सेंटरों को बंद करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री धामी ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति और मर्यादा के विपरीत चल रहे सभी स्पा सेंटरों पर जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जिन्होंने राकेश उत्तराखंडी के नेतृत्व में इस विषय पर अपनी चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने पर युवाओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
राकेश उत्तराखंडी ने कहा कि,
“धामी सरकार सनातन धर्म और देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पहले भी सरकार ने अवैध लैंड डील, अवैध मदरसों और डेमोग्राफिक असंतुलन जैसे मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की है। अब हमें विश्वास है कि अनैतिक गतिविधियों में लिप्त स्पा सेंटरों को भी जल्द बंद किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व स्पा सेंटरों से संबंधित शिकायतें सामने आई थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया था।
इस मौके पर सैकड़ों युवाओं ने राकेश उत्तराखंडी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
राकेश उत्तराखंडी पूर्व में यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में भी सक्रिय रहे हैं। आंदोलन के दौरान उन्होंने तथा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत सहित अन्य युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से सीबीआई जांच और पेपर रद्द करने की मांग की थी।
मुख्यमंत्री ने उस समय भी युवाओं की मांग को स्वीकारते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए और पेपर रद्द किया था।
कृपया लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें
ब्यूरो:---बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
