पुलिस ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाया साइबर व महिला सुरक्षा का पाठ :---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
उत्तरकाशी 17 अक्टूबर 2025
उत्तरकाशी। समाज में नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना पुरोला पुलिस टीम ने दौलत राम रंवाल्टा राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव एवं संस्कार इंटरनेशनल स्कूल पुरोला में जनजागरूकता शिविर आयोजित किया।
शिविर में पुलिस टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया।वर्तमान डिजिटल युग में ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतर्कता बरतने के लिए जागरूक करते हुए पुलिस कर्मियों ने साइबर फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, फेक कॉल, मैसेज, लिंक और ईमेल से बचाव के तरीके बताए। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, बाल एवं महिला अपराधों की रोकथाम के उपायों से अवगत कराया गया तथा डायल 112 और गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने सभी उपस्थितों को नशा विरोधी शपथ दिलाई।कृपया लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब करें
ब्यूरो:--बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
