Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ किया संवाद, सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ किया संवाद, सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा :---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

उत्तरकाशी 06 अक्टूबर, 2025

उत्तरकाशी---जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ संवाद किया। सोमवार को जिला मुख्यालय में आयोजित संवाद सत्र कार्यक्रम में सतत विकास एवं नीतिगत निर्माण से संबंधित विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों ने विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर सवाल पूछे और अपने विचार साझा किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सस्टेनेबल डेवलेपमेंट केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रशासनिक निर्णयों का अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि विकास की किसी भी प्रक्रिया में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समानता और आर्थिक सशक्तिकरण को शामिल करना आवश्यक है।

उन्होंने जल संरक्षण, हरित ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, कृषि, बागवानी, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं के माध्यम से सतत विकास में हो रहे योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने नीति निर्माण की जमीनी चुनौतियों और उनके समाधान पर भी प्रशिक्षुओं को अवगत कराया।सीमांत वाइब्रेंट विलेज के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर लौटे 42 प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी इस अवसर पर ज्वलंत मुद्दों पर प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए। जिलाधिकारी ने उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में नवाचार और जनसहभागिता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।अंत में जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि –

“आप आने वाले समय में न केवल बेहतर प्रशासक बनें, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रेरक भी बनें।”

इस अवसर पर एडीएम मुक्ता मिश्र, डीसी आईटीबीपी प्रकाश सिंह, डॉ. अक्षय, आपदा समन्वयक जय पंवार सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षु आईएएस उपस्थित रहे।

ब्यूरो:----बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |