10.1 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार , NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज
ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
7 दिसंबर 2025
06 दिसम्बर की सायं कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10.1 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में शनिवार की देर सायं पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर ज्ञानसू, उत्तरकाशी में चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान अमित (निवासी ज्ञानसू, उत्तरकाशी) को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 10.1 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी में अभियुक्त के विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/21 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अमित, निवासी ज्ञानसू, उत्तरकाशी
बरामद माल
10.1 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग ₹3,00,000)
पुलिस टीम
उ0नि0 विनोद पंवार
हे0कानि0 शिवकुमार
कानि0 चालक प्रेम
एसओजी उत्तरकाशी टीम
ब्यूरो-- बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
