Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बड़कोट में पत्रकार संगठन और प्रेस क्लब के नाम पर फर्जी अधिवेशन का विरोध, पत्रकारों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


बड़कोट में पत्रकार संगठन और प्रेस क्लब के नाम पर फर्जी अधिवेशन का विरोध, पत्रकारों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

उत्तरकाशी 12 दिसम्बर 2025

जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी एवं प्रेस क्लब उत्तरकाशी ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी उत्तरकाशी को एक प्रार्थना पत्र भेजकर बड़कोट में उनके नाम से आयोजित किए जा रहे कथित अधिवेशन एवं सम्मान समारोह को पूर्णत: फर्जी करार दिया है। दोनों संगठनों ने कहा कि उनके नाम का दुरुपयोग कर कुछ असंबद्ध लोग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, जो गंभीर एवं आपत्तिजनक है।

प्रेषित ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी की ओर से बड़कोट में किसी भी प्रकार का अधिवेशन, मीटिंग या सम्मान समारोह आयोजित नहीं किया गया है। गत माह डुंडा में पत्रकार संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन विधिवत संपन्न हुआ था, जिसमें जिलेभर से पत्रकारों की उपस्थिति रही तथा तीन पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ। संघ की कार्यकारिणी विस्तार प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।

पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रेस क्लब उत्तरकाशी वर्तमान में विवादित स्थिति में है, जिसकी जांच जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जारी है। इसके बावजूद कुछ लोग जिला पत्रकार संघ एवं प्रेस क्लब—दोनों के नाम का दुरुपयोग करते हुए बड़कोट डायट में फर्जी सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं। यह कृत्य न केवल अवैध और भ्रामक है, बल्कि दोनों संगठनों की विश्वसनीयता को भी आघात पहुँचाने वाला है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि ऐसे फर्जी आयोजनों के माध्यम से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को गुमराह कर सम्मिलित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो प्रशासनिक दृष्टि से भी अनुचित है।

दोनों संगठनों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उक्त फर्जी कार्यक्रम में किसी भी अधिकारी को सम्मिलित न होने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ, ताकि भविष्य में पत्रकार संगठनों के नाम के दुरुपयोग पर रोक लग सके।

प्रार्थना पत्र पर राजेश रतूड़ी, अध्यक्ष प्रेस क्लब उत्तरकाशी तथा सुनील थपलियाल, अध्यक्ष जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी सहित कई पत्रकारों के हस्ताक्षर हैं।

ब्यूरो:----बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |