Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जन-जन तक पहुंची सरकार,ग्रामीणों को न्याय पंचायतों में मिल रहा योजनाओं का लाभ,सरकार की सराहना :----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

---जन-जन तक पहुंची सरकार,ग्रामीणों को न्याय पंचायतों में मिल रहा योजनाओं का लाभ,सरकार की सराहना :----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 


 ----डीएम ने सुनीं दूरस्थ सीमावर्ती ग्रामीणों की समस्या,20 समस्याओं का किया मौके पर निस्तारण

----न्याय पंचायत आराकोट में आयोजित शिविर में भारी उत्साह के साथ उमड़े लोग, 1450 से अधिक लोगों की रही उपस्थिति

------शिविर में जिलाधिकारी ने वितरित किए कृषि उपकरण उपकरण और अग्निशामक उपकरण

-----आगामी 24 जनवरी 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आराकोट में आयोजित होगा स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग का संयुक्त शिविर : जिलाधिकारी

आराकोट 20 दिसम्बर 2025


जन–जन तक पहुँची सरकार, न्याय पंचायतों में ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

“जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान की ग्रामीणों ने की सराहना

राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत शनिवार को सुदूरवर्ती विकासखण्ड मोरी की न्याय पंचायत आराकोट में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीमावर्ती एवं दूरस्थ गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

शिविर  में 233 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई   जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याएं सुनीं और 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष जटिल मामलों में संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे, इसलिए प्रशासन स्वयं लोगों के द्वार तक पहुँचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 24 जनवरी 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आराकोट में स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग का संयुक्त शिविर आयोजित किया जाएगा।

🔹 विभागवार उपलब्धियां

राजस्व विभाग: 10 जाति प्रमाण पत्र, 20 स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 10 हिस्सेदारी प्रमाण पत्र जारी

ग्रामीण विकास विभाग: ₹30 लाख के 4 चेक वितरित, 133 लाभार्थी (BPL ID, मनरेगा, e-KYC, SECC, RF/CIF)

पंचायतीराज विभाग: 05 परिवार संशोधन, 05 जन्म पंजीकरण सहित 30 लाभार्थी

कृषि विभाग: 62 लघु कृषि यंत्र वितरित, 40 किसान लाभान्वित

उद्यान विभाग: 40 उद्यान कार्ड, 50 लोगों को योजना जानकारी

बैंकिंग: 25 लोगों को ऋण एवं बीमा जानकारी

समाज कल्याण विभाग: 26 पेंशन प्रकरण स्वीकृत

महिला एवं बाल विकास: 40 लाभार्थी

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग: 50 लाभार्थी

सहकारिता विभाग: 35 लाभार्थी

स्वास्थ्य विभाग: 46 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

आयुष विभाग: 80 लोगों का परीक्षण

विद्युत विभाग: 35 शिकायतों का निस्तारण

सेवायोजन विभाग: 110 युवाओं को कैरियर काउंसलिंग

🔹 विशेष कार्य


परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत 10 प्रगतिशील किसानों को कृषि उपकरण वितरित


राजस्व ग्राम जागटा, मौंडा, ओडाटा, बामसू, सरांश व पेतड़ी को 18 अग्निशामक उपकरण वितरित



थुनारा–इशाली में जल जीवन मिशन की समस्या पर एसडीएम पुरोला को निरीक्षण निर्देश


ग्राम प्रधान निर्मला राणा द्वारा पीएचसी आराकोट की स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने संबंधी आवेदन पर सकारात्मक आश्वासन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रणदेव सिंह राणा, उप प्रमुख कमलेश रावत, एसडीएम मुकेश चन्द रमोला, पीडी अजय सिंह, सीवीओ एच.एस. बिष्ट, सीएओ एस.एस. वर्मा, बीडीओ शशिभूषण बिंजोला, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


 ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 


".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |