मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया संयुक्त शुभारंभ :--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
गौचर में राज्य स्तरीय किसान दिवस का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया संयुक्त शुभारंभ
उत्तरकाशी/गौचर 29 दिसम्बर 2025
गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर किसानों को कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों, आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कृषि विभाग के तत्वावधान में जनपद के सभी विकास खण्डों में किसान दिवस का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने प्रतिभाग किया। जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में किसानों ने गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा।
भटवाड़ी विकास खण्ड में आयोजित कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, एसडीएम शालिनी नेगी उपस्थित रहीं। वहीं विकास खण्ड डुंडा में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष डुंडा भजन सिंह उपस्थित रहे।
विकास खण्ड नौगांव में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” कार्यक्रम के साथ किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार एवं उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीता राम गौड़ मौजूद रहे । मोरी विकास खण्ड में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश कुमार एवं ब्लॉक प्रमुख मोरी रणदेव राणा उपस्थित रहे।
विकास खण्ड चिन्यालीसौड़ में किसान दिवस कार्यक्रम में सहायक परियोजना निदेशक श्री रमेश चंद्र, दर्जाधारी राज्य मंत्री राम सुंदर नौटियाल एवं ब्लॉक प्रमुख रणवीर महंत उपस्थित रहे। वहीं विकास खण्ड पुरोला में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम मुकेश चंद रमोला एवं पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किसानों को संबोधित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि सरकार किसानों के विकास एवं उनके हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है। ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, नई तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया।
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किसानों को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं का लाभ निर्धारित प्रक्रियाओं के माध्यम से लेने का आग्रह किया। उन्होंने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों की समस्या के समाधान एवं इंटीग्रेटेड खेती को बढ़ावा देने के लिए युवा किसानों से आगे आने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार एवं एसडीएम शालिनी नेगी ने भी किसानों को सहयोग का भरोसा दिलाया।
पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि सरकार किसानों एवं बागवानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही दर्जाधारी राज्य मंत्री राम सुंदर नौटियाल एवं गीता राम गौड़ ने सरकार की कृषि एवं बागवानी से जुड़ी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
मुख्य कृषि अधिकारी एस.एस. वर्मा ने किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक किसानों से बीमा कराने की अपील की, ताकि प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल क्षति की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर बीडीओ दिनेश जोशी, डॉ. अमित ममगाईं, शीशपाल विन्जोला, सुरेश चौहान, कैलाश चंद रमोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष भटवाड़ी मनुजेंद्र सिंह, भागीरथी मंडल अध्यक्ष राजेश राणा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
