जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने दिए दीर्घकालिक जल संरक्षण योजनाएं तैयार करने के निर्देश:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस
एक जनपद–एक नदी योजना के तहत कमल नदी संरक्षण कार्यों की समीक्षा
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने दिए दीर्घकालिक जल संरक्षण योजनाएं तैयार करने के निर्देश
उत्तरकाशी 12 दिसंबर 2025
जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने शुक्रवार को एक जनपद–एक नदी अभियान के अंतर्गत विकासखंड पुरोला स्थित चयनित कमल नदी को स्प्रिंग एंड रिवर रीजुविनेशन अथॉरिटी (SARA) के तहत विकसित किए जाने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की।
बैठक में जिलाधिकारी ने सारा योजना के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी रेखीय विभागों को जल संरक्षण और संवर्द्धन हेतु क्षमता वृद्धि पर फोकस करते हुए दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कमल नदी के कैचमेंट क्षेत्र की संयुक्त डीपीआर शीघ्र तैयार करने को कहा। साथ ही, पिछले वित्तीय वर्ष में उत्तरकाशी वन प्रभाग द्वारा 18 जल स्रोतों पर किए गए कार्यों की
सारा के अंतर्गत अंश,
विभागीय अंश,
भौतिक एवं वित्तीय प्रगति
की अद्यतन समीक्षा की।
इसके अतिरिक्त वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत
कमल नदी (टौस वन प्रभाग) तथा
केदारगंगा (टौस वन प्रभाग)
पर आधारित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी ली गई। जिलाधिकारी ने दोनों परियोजनाओं में गति लाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में डीएफओ डीपी बलूनी, उपनिदेशक जलागम सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पेयजल मधुकांत कोटियाल, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूडा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे तथा कई अधिकारी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस
