Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हिस्ट्रीशीटर महिला को उत्तरकाशी पुलिस ने किया तड़ीपार (जिला बदर):---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

 

 
हिस्ट्रीशीटर महिला को उत्तरकाशी पुलिस ने किया तड़ीपार (जिला बदर):---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


उत्तरकाशी 13 दिसम्बर 2025

जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, आदतन अपराधियों की पहचान कर उनकी सतत निगरानी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कठोर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  कमलेश उपाध्याय द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी के डुंडा क्षेत्र में निवासरत हिस्ट्रीशीटर मीना देवी पत्नी स्व. तोप सिंह, निवासी वीरपुर, डुंडा के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

उक्त महिला के लगातार अवैध कच्ची शराब के कारोबार में संलिप्त रहने तथा विगत वर्षों में उसके विरुद्ध दर्ज विभिन्न अभियोगों के आधार पर चौकी प्रभारी डुंडा, उपनिरीक्षक प्रकाश राणा द्वारा गुण्डा अधिनियम 1970 की धारा 3 के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी को चालानी रिपोर्ट प्रेषित की गई थी।

रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट/दण्डाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा हिस्ट्रीशीटर मीना देवी को 03 माह की अवधि के लिए जनपद उत्तरकाशी से जिला बदर (तड़ीपार) किए जाने के आदेश निर्गत किए गए।

आदेश के अनुपालन में उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12 दिसम्बर 2025 को लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा कर उक्त महिला को 03 माह के लिए जिला बदर किया गया तथा स्पष्ट चेतावनी दी गई कि इस अवधि में यदि वह जनपद उत्तरकाशी की सीमा में प्रवेश करती है, तो उसके विरुद्ध गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम

चौकी प्रभारी डुंडा – उ0नि0 प्रकाश राणा

उ0नि0 संगीता नौटियाल

हे0कानि0 मोहन मंतवाड़ी

हे0कानि0 गजपाल सिंह

हे0कानि0 रणजीत कुमार

म0कानि0 निर्मला

म0कानि0 अकिता

ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |