Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पुरोला विधानसभा में 8 ग्रामीण मोटर मार्गों के नवीनीकरण एवं डामरीकरण हेतु ₹127.68 करोड़ की स्वीकृति:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


पुरोला विधानसभा में 8 ग्रामीण मोटर मार्गों के नवीनीकरण एवं डामरीकरण हेतु ₹127.68 करोड़ की स्वीकृति:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
 
पुरोला 14 दिसम्बर 2025

पुरोला विधानसभा क्षेत्र में 8 महत्वपूर्ण ग्रामीण मोटर मार्गों के नवीनीकरण एवं डामरीकरण हेतु केंद्र सरकार द्वारा कुल ₹1 अरब 27 करोड़ 68 लाख 97 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय मंत्री गणेश जोशी तथा माननीय सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
विधायक  दुर्गेश लाल ने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत पुरोला विधानसभा में आठ मोटर मार्गों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। आने वाले समय में और भी कई सड़कों को स्वीकृति मिलने की संभावना है। पुरोला विधानसभा में सर्वाधिक मोटर मार्ग PMGSY के अंतर्गत टेक-अप हो चुके हैं, जिससे अब कोई भी गांव सड़क सुविधा से वंचित नहीं रहेगा।
इन मोटर मार्गो का होगा डामरीकरण सुधरेगी इन मोटर मार्गो की स्थिति के क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक दुर्गेश लाल का किया धन्यवाद

----जरडा तोड़ा नरियूका मोटर मार्ग 15.70 किलोमीटर
----चामी सिगुनी मोटर मार्ग 9.95 किलोमीटर
----रुद्रेश्वर मंदिर से छमरोटा मोटर मार्ग 6 . 8 किलोमीटर
----गातु से जांदनू नौगांव गडर मोटर मार्ग 13.5 किलोमीटर
-----अंगोडा से श्रीकोट मोटर मार्ग 2.8 किलोमीटर
-----शाहिद दिनेश गमरी भूटाणू मैंजनी एवं किरोली मोटर मार्ग 14 . 3 किलोमीटर
-----परिवर्तित मोटर मार्ग गुराड़ी तक 10.65 किलोमीटर
------आराकोट कलीच मोटर मार्ग 10.6 किलोमीटर।
उन्होंने कहा कि दूर-दराज और दुर्गम गांवों को मोटर मार्गों से जोड़ने का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। साथ ही जो मोटर मार्ग वर्तमान में उबड़-खाबड़ स्थिति में हैं, उनके डामरीकरण एवं नवीनीकरण हेतु भी स्वीकृतियां प्रदान की जा रही हैं।

विधायक दुर्गेश लाल ने कहा, “मेरा सतत प्रयास है कि पुरोला विधानसभा का समग्र विकास सुनिश्चित हो। प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने, सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जो उत्तराखंड में एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है।”

  ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 



".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |