20 दिसंबर को तहसील मोरी के आराकोट में आयोजित होगा जन सुनवाई दिवस :------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सरकारी सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे
अधिकारी पूर्ण तैयारी एवं दस्तावेजों सहित रहें उपस्थित : जिलाधिकारी
उत्तरकाशी 14 दिसम्बर 2025
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों तक शासन की योजनाओं एवं प्रशासन की पहुँच को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से तहसील मोरी के अंतर्गत आराकोट में 20 दिसंबर 2025 को जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही, आसपास एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में 20 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से आराकोट में आयोजित होगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों, आवेदन पत्रों एवं लंबित मामलों की पूरी जानकारी के साथ पूर्ण तैयारी एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहें, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
