बंगाण क्षेत्र में महासू महाराज के थानों में विकास कार्यों का भूमिपूजन, लगभग ₹2 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास :----ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस
मोरी 24 फरवरी 2026
आज पबासी महासू महाराज के बंगाण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भंकवाड के ग्राम ठडियार में ₹99 लाख 84 हजार की स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर के सौन्दर्यकरण एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया।
इसके साथ ही ज्येष्ठ थान मासमोर पट्टी के ग्राम बामसू में ₹98 लाख 88 हजार की लागत से प्रस्तावित विकास कार्यों का भी भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। मेरा निरंतर प्रयास यही रहा है कि हमारे आराध्य देवी-देवताओं के पावन स्थलों का संरक्षण एवं संवर्धन हो, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रहें।
कार्यक्रम में चार महासू महाराज के बजीर पाशीविल जयपाल सिंह पंवार बंगुवाण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्याणें, ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान , कनिष्ठ प्रमुख मोरी कमलेश रावत , सदर स्याणें अर्जुन रावत , रघुवीर पंवार , मोहर सिंह चौहान तथा गांव व स्याणें संजय चौहान , नारायण सिंह चौहान, एडवोकेट अरविंद रावत , जयचंद सिंह चौहान , निरंजन रावत , अरविन्द चौहान , विनोद चौहान , मन्नू राणा , दौलत सिंह रावत, सैन सिंह , यशपाल रावत आदि स्याणें मण्डल महामंत्री सुमन रावत , भंखवाड़ ठडियार के प्रधान युधवीर कुमार , बडासू घाटी के पूर्व प्रधान गंगाड उमराल चौहान , सरबडियार क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि कुशपाल पंवार , सहयोगी ग्राम प्रधान सालरा उमेन्द्र आस्टा , शरदोत्सव सांस्कृतिक मेला समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चौहान , जिला शोशल मिडिया प्रभारी विजयपाल राणा , अनुसूचित जाति मोर्चा के शोशल मिडिया प्रभारी देवेन्द्र देवनाटा , मण्डल शोशल मिडिया प्रभारी गजेन्द्र चौहान , राष्ट्र बोध यात्रा के संस्थापक योगराज सिंह राणा , क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि देवजानी पंकज चौहान , रूपलाल , बीरेन्द्र पंवार बंगुवाण , पूर्व प्रधान ओडाठा जोबन लाल , पूर्व प्रधान सरास श्याम लाल , विनोद चौहान , खुशी राम चौहान , अर्जुन चौहान , सब्बल भारती सहित अनेक वरिष्ठ स्याणें, पूर्व प्रधान, मण्डल पदाधिकारी, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पवासी महाराज के ठाणी पुजारी, भण्डारी, डडवाई एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
