Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

---खुली नहर में गिरकर बुजुर्ग घायल, सिंचाई विभाग पर मुकदमा दर्ज:----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


---खुली नहर में गिरकर बुजुर्ग घायल, सिंचाई विभाग पर मुकदमा दर्ज:----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

----सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त, लापरवाही पर होगी सीधी आपराधिक कार्रवाई

देहरादून  08 फरवरी 2026

जनपद में सड़क एवं निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर तुनवाला क्षेत्र में सिंचाई विभाग की खुली नहर में गिरकर एक बुजुर्ग के घायल होने के मामले में जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रकरण कैनाल रोड, अपर तुनवाला क्षेत्र का है, जहां सिंचाई विभाग द्वारा नहर की सफाई के दौरान कई स्थानों से स्लैब हटाए गए थे, लेकिन मौके पर पर्याप्त बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए। कोहरे के कारण मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग खुले स्लैब को देख नहीं पाए और नहर में गिरकर घायल हो गए।
जिला प्रशासन के अनुसार प्रथम दृष्टया यह घटना सीवर निर्माण कार्य से संबंधित नहीं पाई गई है। यह नहर सिंचाई विभाग की पुरानी संरचना है, जो सड़क से लगभग डेढ़ फीट ऊंचाई पर स्थित है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण, सफाई अथवा सड़क कटिंग के दौरान यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो संबंधित विभाग, एजेंसी या ठेकेदार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनमानस की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यस्थलों पर अनिवार्य रूप से बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, रात्रिकालीन रिफ्लेक्टर एवं अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि अपर तुनवाला क्षेत्र में सीवर पाइपलाइन डालने के बाद सड़क का प्राथमिक रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है और वर्तमान में वहां कोई रोड कटिंग कार्य संचालित नहीं है।
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |