Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मास्टर प्लान से प्रभावित ग्रामीणों को मंदिर समिति देगी 27 लाख की सहयोग राशि:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

मास्टर प्लान से प्रभावित ग्रामीणों को मंदिर समिति देगी 27 लाख की सहयोग राशि:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

बाशिक महासू मंदिर नुवाडा के जीर्णोद्धार हेतु 11 लाख का सहयोग भी स्वीकृत
 
हनोल 08 फरवरी 2026

जौनसार-बावर के प्रसिद्ध श्री महासू देवता मंदिर हनोल में लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मास्टर प्लान के तहत मंदिर प्रबंधन समिति ने प्रभावित स्थानीय ग्रामीणों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। समिति ने मास्टर प्लान से प्रभावित ग्रामीणों को 27 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।
यह निर्णय महासू देवता मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता  महासू देवता के बजीर एवं समिति के मुख्य संरक्षक दीवान सिंह राणा ने की। बैठक में मास्टर प्लान के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बिंदुवार चर्चा कर आगे की कार्ययोजना तय की गई।
समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि मास्टर प्लान की परिधि में आने वाली मंदिर समिति की परिसंपत्तियों को चरणबद्ध एवं समिति की निगरानी में ही निष्प्रयोजित अथवा ध्वस्त किया जाएगा। बिना समिति की सहमति किसी भी परिसंपत्ति को क्षति पहुंचाने पर कड़ा विरोध दर्ज किया जाएगा।
बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव के तहत बावर खत के ग्राम कूणा (नुवाडा) स्थित ज्येष्ठ महासू देवता बाशिक महासू के प्राचीन पौराणिक मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सामुदायिक विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि चार भाई महासू देवताओं में बाशिक महासू ज्येष्ठ हैं और पौराणिक मान्यता के अनुसार वे प्रत्येक चार वर्ष में एक बार बरंवाश की परंपरागत पूजा हेतु एक वर्ष के प्रवास पर हनोल मंदिर में विराजमान रहते हैं। नुवाडा स्थित यह मंदिर देवता का एकमात्र पौराणिक धाम है।
मंदिर समिति ने निर्णय लिया कि मास्टर प्लान की परिधि में आने वाली अतिथि कक्ष, सराय, लंगर हॉल, स्टोर रूम, सार्वजनिक शौचालय सहित अन्य परिसंपत्तियों के निष्प्रयोजन हेतु निगरानी समिति का गठन किया जाएगा। परिसंपत्तियों की नीलामी में स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा मास्टर प्लान के तहत उपलब्ध होने वाले रोजगार में भी स्थानीय निवासियों को वरीयता दी जाएगी।
समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। प्रभावित ग्रामीणों, पर्यटन विभाग एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर मास्टर प्लान के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में सचिव मोहनलाल सेमवाल, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, विशिष्ट सदस्य चमन सिंह चौहान, वरिष्ठ सदस्य चंदराम राजगुरु, सहायक संरक्षक जयपाल सिंह पंवार, समिति के सदस्य राजाराम शर्मा, राजेन्द्र सिंह चौहान, राणा, भुवनेश्वर पंवार, प्रह्लाद जोशी, राजेंद्र नौटियाल, नायब तहसीलदार  सरदार सिंह राणा, रजिस्ट्रार कानूनगो भोपाल दास, राजस्व उपनिरीक्षक विशाल खत्री आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |