Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आधुनिकता के साथ पौराणिकता भी बचे — पत्रकार गोष्ठी में उठी सशक्त आवाज:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


आधुनिकता के साथ पौराणिकता भी बचे” — पत्रकार गोष्ठी में उठी सशक्त आवाज:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 


गंगनानी–बड़कोट बसंतोत्सव में मीडिया मंथन

“आधुनिकता के साथ पौराणिकता भी बचे” — पत्रकार गोष्ठी में उठी सशक्त आवाज

बड़कोट  16 फरवरी 2026

गंगनानी में आयोजित पांच दिवसीय गंगनानी–बड़कोट बसंतोत्सव (कुंड की जातर) के चौथे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ जनपयोगी विषयों पर गंभीर मंथन देखने को मिला। मेले में लघु सिंचाई समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।चौथे दिन जिला पंचायत द्वारा मेला सभागार में एक महत्वपूर्ण पत्रकार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने सहभागिता की। गोष्ठी का विषय रहा— “मेले की दिशा व दशा पर मीडिया की भूमिका”।
मूलभूत सुविधाओं और सांस्कृतिक स्वरूप पर जोर
वक्ताओं ने कहा कि मेला स्थल पर मूलभूत सुविधाओं का विकास कर आयोजन को और अधिक भव्य व सुव्यवस्थित बनाया जाना चाहिए। साथ ही यह चिंता भी व्यक्त की गई कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में पौराणिक मेले और जातर अपने वास्तविक सांस्कृतिक स्वरूप को खोते जा रहे हैं।
गोष्ठी में इस बात पर बल दिया गया कि आधुनिक सुविधाएं आवश्यक हैं, लेकिन उनकी पौराणिकता और पारंपरिक पहचान अक्षुण्ण रहनी चाहिए। स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक पकवानों और वेश-भूषा को बढ़ावा देने की जरूरत बताई गई, ताकि देश-दुनिया यहां की लोक परंपराओं से परिचित हो सके और स्थानीय उत्पादकों को बाजार उपलब्ध हो।
पत्रकार संघ के रचनात्मक सुझाव
जिला पत्रकार संघ ट्रस्ट की ओर से मेले के स्वरूप को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए गए। जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारियों एवं सदस्यों ने इन सुझावों को प्राथमिकता के साथ बोर्ड बैठक में रखने का आश्वासन दिया।
बसंतोत्सव के चौथे दिन जहां लोक संस्कृति की रंगीन प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं, वहीं मीडिया और जनप्रतिनिधियों के बीच हुआ यह संवाद मेले के भविष्य की दिशा तय करने की ओर एक सार्थक कदम माना गया।
उपस्थित प्रमुख जन
गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, श्रीमती सरिता वर्धन, प्रशासनिक अधिकारी अरुण चौहान, वीरेंद्र वर्धन, सुरेश राणा सहित जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील थपलियाल, महामंत्री सुरेंद्र नौटियाल तथा दिनेश रावत, बलबीर परमार, विजयपाल रावत, तिलक रमोला, सुभाष रावत, जयप्रकाश बहुगुणा, द्वारिका सेमवाल, महावीर राणा, सूर्यप्रकाश, हेमकांत नौटियाल, भगत सिंह, भगवती रतूड़ी, सूर्या नौटियाल, पृथ्वी नैथानी, नितिन चौहान, सचिन नौटियाल, वीरेंद्र चौहान, भगत राणा, आशीष मिश्रा, शंकर गुसाईं, उपेंद्र असवाल, मदन पैन्यूली, अरविंद थपलियाल, सोबन असवाल, राकेश रतूड़ी, विनोद रावत, दीपक नौटियाल, संदीप चौहान, नितिन रमोला, संजय हरण सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित 
 
ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |