ग्राम सभाओं के प्रस्तावों से बनेंगी सिंचाई गुल, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ : जिलाधिकारी:-- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
उत्तरकाशी, 12 मार्च 2026
जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने गुरुवार को लघु सिंचाई एवं लघु डाल खंड विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि किसान आजीविका की रीढ़ हैं, इसलिए इस बार जिला योजना में ऐसी योजनाएं शामिल की जाएं जिनसे किसानों को सीधे लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सिंचाई गुलों के निर्माण के लिए ग्राम सभाओं की खुली बैठकों से प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ योजना में शामिल किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि जहां लघु डाल विभाग की पम्पिंग योजनाएं संचालित हैं, वहां लघु सिंचाई विभाग के साथ समन्वय करते हुए कन्वर्जन के माध्यम से सिंचाई गुलों का निर्माण किया जाए। इससे किसानों की खेती के लिए सिंचाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।
बैठक में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई मदन मोहन शर्मा, लघु डाल खंड की ईई रुचि तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आनंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
