Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

फिताड़ी अग्निकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी व विधायक:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

फिताड़ी अग्निकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी व विधायक:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
 
मोरी 24 मार्च 2026

मोरी (उत्तरकाशी)  विकास खंड मोरी के फिताड़ी गांव में सोमवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। घटना में 8 आवासीय भवन और 6 अन्न भंडार जलकर राख हो गए, जबकि आग की चपेट में आने से 3 गायों की भी मौत हो गई।
आपदा विभाग के अनुसार आग रात करीब 11 बजे लगी। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीमों को मौके पर रवाना किया। 
राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।
जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पूरी मजबूती से पीड़ितों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को टेंट, तिरपाल, बर्तन सेट, गैस चूल्हा, कंबल, गद्दे, सोलर लाइट, राशन सामग्री सहित आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही प्रभावितों के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय फिताड़ी में राहत शिविर भी स्थापित किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया और आपदा मानकों के अनुसार शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
इस दौरान जिलाधिकारी और विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने गांव में पानी के संचय हेतु टैंक निर्माण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि यह टैंक आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के साथ-साथ गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति में भी सहायक होगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि राहत सामग्री गांव पहुंच चुकी है और अहेतुक धनराशि वितरित कर दी गई है। साथ ही प्रभावित परिवारों को आवास निर्माण के लिए शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
मौके पर ब्लॉक प्रमुख रणदेब सिंह राणा, एसडीएम मुकेश चंद रमोला, तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान, खण्ड विकास अधिकारी मोरी शशि भूषण बिंजोला,ग्राम प्रधान महावीर राणा, कृष्णा  राणा, सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
  ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |