पुष्कर सिंह धामी ने ₹401.86 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास:---बयूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
देहरादून, 23 मार्च 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹401.86 करोड़ की लागत से कुल 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इन योजनाओं में ₹302.42 करोड़ की लागत से 41 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹99.44 करोड़ की लागत से 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
प्रमुख लोकार्पित योजनाएं
मुख्यमंत्री द्वारा जिन प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें शामिल हैं:
आराघर चौक से मोथरोवाला तथा सहारनपुर चौक से पथरीबाग तक सीवर लाइन परियोजनाएं
---पशुलोक, ऋषिकेश में हीफर रियरिंग फार्म का निर्माण एवं घाट निर्माण कार्य
--चकराता एवं कालसी क्षेत्र में पर्वतीय नहरों का जीर्णोद्धार
---टॉस एवं अमलावा नदियों पर बाढ़ सुरक्षा योजनाएं
---डोईवाला, ऋषिकेश व अन्य क्षेत्रों में सड़कों एवं आंतरिक मार्गों का निर्माण
--- विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेजों में भवन निर्माण कार्य
----छिद्दरवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
----सेलाकुई में 100 शैय्यायुक्त मानसिक स्वास्थ्य संस्थान का निर्माण
प्रमुख शिलान्यास योजनाएं
शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाओं में शामिल हैं:
--साकेत कॉलोनी (कैनाल रोड) में सीवरेज योजना
---मसूरी एवं डोईवाला क्षेत्र में विभिन्न नदियों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य
----विकासनगर, सहसपुर एवं डोईवाला में नहरों का जीर्णोद्धार
----डोईवाला क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण एवं संपर्क मार्गों का निर्माण
----ऋषिकेश क्षेत्र में आंतरिक मार्गों का विस्तार एवं सुधार
----सहसपुर में कृषि बीज भंडार की स्थापना
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित विकास सुनिश्चित करना है। इन योजनाओं से आधारभूत संरचना मजबूत होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा जनसुविधाओं में व्यापक सुधार आएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए उत्तराखण्ड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
