Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

चार साल बेमिसाल: उत्तरकाशी में ₹4,286 करोड़ के विकास कार्य, 56 लाख श्रद्धालुओं ने किए गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के दर्शन:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

चार साल बेमिसाल: उत्तरकाशी में ₹4,286 करोड़ के विकास कार्य, 56 लाख श्रद्धालुओं ने किए गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के दर्शन:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
 
 उत्तरकाशी 23 मार्च 2026

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम जिला मुख्यालय में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विकास पुस्तिका का विमोचनकार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। साथ ही विभाग द्वारा प्रकाशित सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं उपलब्धियां
मुख्य अतिथि विधायक सुरेश चौहान ने अपने संबोधन में चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु उत्तरकाशी में 6 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक बस अड्डे के निर्माण, सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने दयारा बुग्याल, गिडारा बुग्याल, हरुनता और नचिकेता ताल जैसे पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय सरकार ने प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर राहत एवं पुनर्वास कार्य तेजी से किए हैं। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कीवी उत्पादन एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
चार वर्षों में ऐतिहासिक विकास कार्य
मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने बताया कि जनपद में चार वर्षों के दौरान ₹4,286 करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्य किए गए हैं। इस अवधि में 56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के दर्शन किए।
उन्होंने बताया कि जिला योजना में ₹274 करोड़, राज्य सेक्टर में ₹927 करोड़ तथा केंद्र पोषित योजनाओं में ₹1,623 करोड़ व्यय किए गए। इसके अलावा पेयजल, सड़क, सिंचाई, शिक्षा और समाज कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्य हुए हैं।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 14 लाख से अधिक पौधारोपण, 208 स्वास्थ्य मेलों का आयोजन और 100 अमृत सरोवरों का निर्माण भी किया गया है।
लाभार्थियों को वितरित की सहायता राशि
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न सामुदायिक संगठनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों को गाय एवं बकरी पालन हेतु अनुदान राशि वितरित की गई। कृषि विभाग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले काश्तकार समूहों को भी प्रोत्साहित किया।
जिलाधिकारी ने बताई प्राथमिकताएं
जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने कहा कि सरकार के चार वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित रहे हैं। जनपद में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
   ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |