Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रोज़ (गुलाब) की तरह हो रोजगार : डॉ. पूजा गौड़,:---बयूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


रोज़ (गुलाब) की तरह हो रोजगार : डॉ. पूजा गौड़,:---बयूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

कालसी 22 मार्च 2026

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा जनजाति सब प्लान के अंतर्गत विकासखंड कालसी में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बुद्धिजीवी वर्ग एवं क्षेत्र में कार्यरत जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ जौनसार-बावर क्षेत्र में बढ़ते पलायन को रोकने तथा स्वरोजगार सृजन के माध्यम से इस समस्या के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान, उत्तराखंड पलायन आयोग के सदस्य राम प्रकाश पैन्यूली, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ए.के. शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पूजा गौड़, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. छाया शुक्ला, डॉ. नीलम चौहान, डॉ. प्रियंका एवं साहिया महाविद्यालय के अध्यक्ष अनिल तोमर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता राम प्रकाश पैन्यूली ने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए तथा केवल सरकारी नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं रोजगार सृजक बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम की अतिथि वक्ता डॉ. पूजा गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युवा शिक्षित और जागरूक है, जो अपने जीवन को आकर्षक और बेहतर बनाना चाहता है। ऐसे में यह आवश्यक है कि रोजगार भी युवाओं की रुचि और आवश्यकताओं के अनुरूप आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण मिशन कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर उन्हें छोटे-छोटे उद्यमी बनाने का कार्य कर रही हैं।
डॉ. गौड़ ने कहा कि जौनसार-बावर क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं, आवश्यकता केवल उन्हें व्यावसायिक रूप देने की है।
कार्यशाला के अंत में यह निष्कर्ष निकाला गया कि सरकार का ध्यान इस दिशा में और अधिक केंद्रित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसरों का सृजन हो सके और पलायन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
इस अवसर पर इंदर सिंह नेगी, स्वराज सिंह चौहान सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
   ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |