Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय ने डॉ. पूजा गौड़ को प्रगतिशील कृषक सम्मान से किया सम्मानित:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय ने डॉ. पूजा गौड़ को प्रगतिशील कृषक सम्मान से किया सम्मानित
:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

 देहरादून 14 मार्च 2026

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर द्वारा डॉ. पूजा गौड़ को वैज्ञानिक विधि से किसानों और महिलाओं को खेती के लिए प्रेरित करने तथा कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए प्रगतिशील कृषक सम्मान से सम्मानित किया गया है।
डॉ. पूजा गौड़ लगातार चकराता क्षेत्र में किसानों और महिलाओं को नई-नई कृषि व्यवसायिक गतिविधियों के लिए प्रेरित कर रही हैं, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके और उनकी आय में वृद्धि हो सके। उनके प्रयासों से क्षेत्र में वैज्ञानिक पद्धति से खेती को बढ़ावा मिल रहा है।
डॉ. गौड़ को हाल ही में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए आईसीएआर, पूसा (भारत सरकार) द्वारा भी सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन वुमन इन एग्री-फूड सिस्टम (GCWAS-2026) में उन्हें युवा स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस सम्मेलन का शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया, जिसमें विश्व के लगभग 60 देशों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
डॉ. गौड़ ने कहा कि उन्होंने अपने करियर को आईटी (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) से केटी यानी कृषि टेक्नोलॉजी की ओर मोड़ा है और वह चाहती हैं कि आज का युवा भी इस क्षेत्र की ओर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि कृषि अपने आप में एक अच्छा व्यवसाय है और युवाओं को छोटी-मोटी नौकरी करने के बजाय वैज्ञानिक विधि से खेती अपनाकर सफल उद्यमी बनना चाहिए।
उन्होंने इस सम्मान के लिए केवीके प्रभारी और कुलपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके कार्य को नई पहचान देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सभी किसान भाइयों और बहनों का भी है जो उनके साथ जुड़े हुए हैं और हर मिशन में उनका सहयोग करते हैं।
 ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

. 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |