Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु दिये आवश्यक निर्देश :------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु दिये आवश्यक निर्देश :------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

उत्तरकाशी 6 अप्रेल 2026

आगामी चारधाम यात्रा-2026 को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में दिनांक 5 एवं 6 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने डामटा, नौगांव, बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी तक सम्पूर्ण यात्रा रूट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर स्थित प्रमुख पड़ावों, पुलिस चौकियों तथा दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थलों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्यटन पुलिस चौकियों, बैरियर, ड्यूटी प्वाइंट एवं यात्री पंजीकरण केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही वहां तैनात पुलिस कर्मियों के लिए आवास, भोजन, पेयजल, बिजली, शौचालय एवं साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा उपायों को मजबूत करने तथा यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भीड़ नियंत्रण के लिए ठोस योजना बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही घोड़े-खच्चरों, डंडी-कंडी संचालन के लिए रोटेशन सिस्टम लागू करने एवं आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की रणनीति पर भी बल दिया गया।
दोबाटा बायोमैट्रिक पंजीकरण केंद्र पर निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने तथा लाउड हेलर के माध्यम से यात्रियों को आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश देने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त, यात्रा मार्ग में स्थित होटल व्यवसायियों एवं स्थानीय कारोबारियों के साथ बैठक कर यात्रियों के साथ शिष्ट व्यवहार बनाए रखने एवं प्रशासन को सहयोग देने का आह्वान किया गया। बाजार एवं कस्बाई क्षेत्रों में अनावश्यक पार्किंग पर रोक लगाने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग सुनिश्चित करने तथा भारी वाहनों की अनलोडिंग रात्रि में करने के निर्देश भी दिए गए।
संकरे मार्गों पर यातायात के सुचारु संचालन हेतु विशेष रणनीति तैयार करने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश जारी किए गए। साथ ही यात्रा अवधि में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मंदिर परिसर, यात्रा मार्ग एवं प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री सुभाष चंद्र, थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री रणवीर सिंह चौहान, यातायात उपनिरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह चुफाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तरकाशी पुलिस द्वारा की जा रही इन तैयारियों से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा-2026 के दौरान सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सहज यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।
 ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |