Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यमुनाघाटी में मंत्री सौरभ बहुगुणा का भव्य स्वागत, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस

यमुनाघाटी में मंत्री सौरभ बहुगुणा का भव्य स्वागत, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस 

बड़कोट 6 अप्रेल 2026

सौरभ बहुगुणा के यमुनाघाटी आगमन पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिले का प्रभार मिलने के बाद पहली बार घाटी पहुंचे मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
अग्निकांड पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद मंत्री बहुगुणा रात्रि विश्राम हेतु मोरी स्थित लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में ठहरे। अगले दिन प्रातः उन्होंने महासू देवता मंदिर हनोल पहुंचकर पूजा-अर्चना की और महासू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
मंत्री के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मोरी प्रेम चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा, जिला उपाध्यक्ष जयचंद्र रावत सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में पूर्व प्रधान हनोल चातरा हरीश राजगुरु, मंदिर समिति प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल, सहायक प्रबंधक विक्रम राजगुरु समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हनोल से प्रस्थान के पश्चात मंत्री का काफिला मोरी होते हुए पुरोला, नौगांव और बड़कोट पहुंचा, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।अपने भ्रमण के दौरान मंत्री बहुगुणा ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, पशुपालन, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।
बड़कोट में आयोजित कार्यकर्ता संपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा क्षेत्रीय विकास को गति देने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और यमुनाघाटी के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री के इस दौरे से जहां कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला, वहीं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर जनमानस में उम्मीदें भी प्रबल हुई हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, श्रीमती जशोदा राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, अमित रावत, मीनाक्षी रौंटा, इंजीनियर रमेश रावत, कृष्णा राणा, संजय अग्रवाल, प्रवीन असवाल, प्रताप रावत, विनोद राणा, कमला जुड़ियाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
     ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |