Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

फ़िताड़ी अग्निकांड: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पीड़ितों का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा :----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

---फ़िताड़ी अग्निकांड: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पीड़ितों का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा :----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

---- अग्निकांड से प्रभावित 14 परिवारों को“गोट वैली प्रोजेक्ट”जोडेंगे प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा 

मोरी 6 अप्रेल 2026

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार  शाम को जनपद उत्तरकाशी के फ़िताड़ी गांव का दौरा कर हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना तथा घटना से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण करते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
कैबिनेट मंत्री ने प्रभावित परिवारों के जले हुए घरों और संपत्ति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए अग्निकांड से प्रभावित 14 परिवारों को “गोट वैली प्रोजेक्ट” से जोड़ने की बात कही। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि बकरियों के वितरण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, जिससे प्रभावित परिवारों की आजीविका को सशक्त किया जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिले।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं भी रखीं, जिनमें उचित मुआवजा, पुनर्वास व्यवस्था तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के उपाय प्रमुख रहे। मंत्री ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, एसडीएम मुकेश चंद रमोला, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एच.एस. बिष्ट, पूर्व विधायक मालचंद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बच्चन सिंह पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव सिंह राणा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष  सतेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, ज्येष्ठ प्रमुख त्रेपन सिंह राणा, कनिष्ठ प्रमुख कमलेश रावत तथा ग्राम प्रधान कृष्णा राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौटने में मदद मिल सके।
     ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |