जिला प्रशासन की पीपीपी मोड अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, भारी अनियमितताओं पर 5 लाख जुर्माना; अनुबंध समाप्ति की संस्तुति:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
पीपीपी मोड पर 12 शहरी अस्पताल; जन छल और जिला प्रशासन देहरादून
डीएम समेत 04 प्रशासनिक टीमों का 12 पीपीपी शहरी अस्पतालों पर आज तड़के ही सुनियोजित छापा,
डॉक्टर नदारद; एएनएम, एलटी, नर्स की भूतिया एंट्री मिली, दवाईंया आधी, सफाई सुरक्षा राम भरोसे,
डीएम ने दागा कम्पनी पर 5 लाख रू0 प्रारम्भिक अर्थदण्ड; फर्म के टर्मिनेशन की मुख्य सचिव को सिफारिश,
बच्चों महिलाओं के टीका कोल्ड चैन निरंतरता हेतु अनिवार्य जनरेटर सेट्स अनुपस्थित; न तो पानी न मरीजों के बैठने की कोई भी व्यवस्था मिली समुचित;
आधे केंन्द्र काल कोठरी में किए जा रहे संचालित
अर्बन पीएचसी केन्द्रों में अव्यवस्थाओं की डीएम को मिल रही थी शिकायत;
डीएम समेत सीडीओ, एसडीएम सदर व एसडीएम मुख्यालय ने की अलग-2 स्थानों पर छापेमारी
एमओयू मानक अनुरूप फैसिलिटी नही; भारी अर्थदण्ड आरोपित; कार्यवाही तय; फर्म के टर्मिनेशन की मुख्य सचिव को सिफारिश,
जिला प्रशासन की पीपीपी मोड पर चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्ट्राइक से मचा हड़कम
चिकित्सालय में पर्याप्त चिकित्सक, स्टॉफ, उपकरण, सीटिंग व्यवस्था व स्टोरेज नही; भारी अर्थदण्ड की तैयारी।
देहरादून, 30 जुलाई 2025
जन स्वास्थ्य के साथ हो रहे समझौते पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आज प्रातः 9 बजे से पीपीपी मोड पर संचालित 12 अर्बन पीएचसी (शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों) पर एक साथ औचक छापेमारी की।
जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में चार अलग-अलग प्रशासनिक टीमों ने जाखन, गांधीग्राम, चूना भट्टा, अधोईवाला, कारगी, रीठामंडी, बकरालवाला, खुड़बुड़ा, सीमाद्वार, दीप नगर, माजरा, बीएस कॉलोनी आदि क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डॉक्टर अनुपस्थित, फर्जी उपस्थिति प्रविष्टियाँ, दवाओं की कमी, जनरेटर सेट्स की अनुपस्थिति, स्वच्छता और सुरक्षा में भारी लापरवाही, कोल्ड चेन का अभाव, बैठने और पेयजल की व्यवस्था नहीं, जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। कई अस्पताल कालकोठरी जैसी स्थिति में संचालित पाए गए।प्रारंभिक जांच के आधार पर अक्षांस/चित्रांश जेवीके प्राइवेट लिमिटेड पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया गया है और अनुबंध समाप्ति के लिए मुख्य सचिव को संस्तुति भेजी गई है। एमओयू की समीक्षा कर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम सदर हरी गिरी, तथा एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा सिंह ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में अलग-अलग पीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति देखी।निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कई केंद्रों में बायोमेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरे के साथ मिलाकर नष्ट किया जा रहा था। रेफरल रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, टीकाकरण लॉग आदि दस्तावेज अद्यतन नहीं मिले। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिस्टम के संचालन में प्रशिक्षित स्टाफ की भी कमी पाई गई।
जिलाधिकारी ने तीन माह की बायोमैट्रिक उपस्थिति रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए हैं तथा साफ-सफाई व मूलभूत व्यवस्थाओं में सुधार हेतु कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।यह कार्रवाई जनमानस से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई है, जिसमें स्टाफ की कमी, बाहरी दवाइयाँ लिखना, फर्जी एंट्री, पैथोलॉजी सेवाओं में धोखाधड़ी, और अस्पतालों की जर्जर हालत की बातें शामिल थीं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी फर्म पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ब्यूरो: बंगाण एक्सप्रेस न्यूज़
