Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आराकोट-छतरी-ठडियार मोटर मार्ग को तलवाड़ बैंड तक विस्तारित किए जाने की मांग, जिलाधिकारी उत्तरकाशी को सौंपे गए तीन ज्ञापन:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

आराकोट-छतरी-ठडियार मोटर मार्ग को तलवाड़ बैंड तक विस्तारित किए जाने की मांग, जिलाधिकारी उत्तरकाशी को सौंपे गए तीन ज्ञापन:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

15 सितम्बर 2025

उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता किशोर सिंह राणा ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य को तीन ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनहित विषयों पर मांग उठाई।
पहले ज्ञापन में उन्होंने आराकोट-छतरी-ठडियार मोटर मार्ग किलोमीटर 5 से गमरी, तलवाड़ बैंड तक विस्तार की मांग की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र लगातार आपदाओं से प्रभावित रहता है। ऐसे में मार्ग का विस्तार होने से आपदा प्रभावित गांवों तक आवागमन सुगम होगा तथा आपातकालीन सेवाएँ भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। ज्ञापन में उल्लेख है कि पुल एवं सड़क बनने से आराकोट, गमरी एवं तलवाड़ क्षेत्र के लगभग 1500 परिवार लाभान्वित होंगे तथा देहरादून व हिमाचल प्रदेश तक सीधा संपर्क भी सुलभ होगा।
दूसरे ज्ञापन में उन्होंने आराकोट-भुटाण मोटरमार्ग के किलोमीटर 10 शिशोण नाले से थुनार-डामठी मोटरमार्ग तक हो रहे निर्माण कार्य की गहन जाँच की मांग की। आरोप लगाया गया कि कार्य में अभियंत्रण मानकों का पालन नहीं हो रहा है तथा जेसीबी मशीनों का उपयोग न होने से ग्रामीणों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। गुणवत्ताहीन कार्य भविष्य में मार्ग की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर सकता है।
तीसरे ज्ञापन में उन्होंने बंगाण क्षेत्र में भारी वर्षा से सेब की फसल को हुए नुकसान तथा निजी/सरकारी सम्पत्तियों की क्षति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक सेब उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक हानि हुई है।
 साथ ही अनेक गाँवों में सड़कें, पुलिया, भवन एवं अन्य संरचनाएँ क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों को तत्काल राहत पहुँचाई जाए, क्षति का मूल्यांकन कर निजी व सरकारी सम्पत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराया जाए। साथ ही, आराकोट मोटरमार्ग के बाधित होने पर वैकल्पिक मार्गों का निर्माण और गमरी से तलवाड़ बैंड तक सड़क विस्तार शीघ्र कराया जाए।

ब्यूरो:---- बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |