Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मानव–वन्यजीव संघर्ष में प्रभावितों को समय पर मुआवजा दिया जाए: शिव प्रसाद गैरोला वन क्षेत्राधिकारी देवघार रेंज त्यूनी:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


मानव–वन्यजीव संघर्ष में प्रभावितों को समय पर मुआवजा दिया जाए: शिव प्रसाद गैरोला वन क्षेत्राधिकारी देवघार रेंज त्यूनी:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
 
त्यूनी 27 दिसम्बर 2025

   त्यूनी:--उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत त्यूनी क्षेत्र की देवघार रेंज में शनिवार को प्रभाग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघाटू गांव के ग्राम प्रधान यशवंत शोक्टा ने की, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व वन क्षेत्र अधिकारी शिव प्रसाद गैरोला ने किया।
इस अवसर पर वन क्षेत्र अधिकारी शिव प्रसाद गैरोला ने उपस्थित अधीनस्थ कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में प्रभावित लोगों को समय पर मुआवजा प्रदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आमजन का विश्वास वन विभाग पर बना रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने आगामी फायर सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फायर लाइन कंट्रोल करने तथा वृक्षारोपण क्षेत्रों में सूखे पत्तों को नियंत्रित तरीके से जलाने के निर्देश दिए, जिससे जंगलों में आग की घटनाओं को रोका जा सके।
कार्यक्रम में वन दरोगा जयपाल सिंह, दिनेश, चमन दास, वन बीट अधिकारी बलवीर सिंह सहित अन्य वन कर्मी उपस्थित रहे। प्रभाग दिवस के आयोजन से कर्मचारियों में उत्साह का संचार हुआ तथा सभी ने वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाने का संकल्प लिया।

 ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |