Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पुरोला विधायक ने मोरी विकासखंड में सांसद निधि के दुरुपयोग का लगाया आरोप :---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

 

पुरोला विधायक ने मोरी विकासखंड में सांसद निधि के दुरुपयोग का लगाया आरोप :---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 


पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुर्गेश लाल ने मोरी विकासखंड में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की सांसद निधि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। विधायक दुर्गेश लाल ने कहा कि मोरी विकासखंड के अंतर्गत कुछ लोगों द्वारा सांसद निधि का गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि सांसद निधि की राशि कहां और किस कार्य में खर्च की गई है।

वहीं, सांसद निधि लाने वाले चंद्रमणि रावत सहित अन्य लोगों ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने करोड़ों रुपये की सांसद निधि क्षेत्र के विकास के लिए लाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक यदि चाहें तो किसी भी एजेंसी से सांसद निधि की जांच करवा सकते हैं और वे जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जांच के साथ-साथ विधायक निधि की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे सच्चाई जनता के सामने आ सके।

सांसद निधि और विधायक निधि को लेकर चल रहे इन आरोप–प्रत्यारोपों के बीच पुरोला विधानसभा क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है और यह मुद्दा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |