Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमरकंटक अधिवेशन के बाद उत्तराखंड में खुशी की लहर, अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जताया आभार :----‌ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

अमरकंटक अधिवेशन के बाद उत्तराखंड में खुशी की लहर, अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जताया आभार :----‌ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

बड़कोट /उत्तरकाशी 31 मार्च 2026

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मध्यप्रदेश के अमरकंटक में आयोजित 144 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन द्वारा वरिष्ठ पत्रिकार सुनील थपलियाल को अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद उत्तराखंड के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर प्रदेशभर के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
रवांई घाटी पत्रकार संघ, जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे संगठन में अनुशासन और मजबूती और अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन की भूमिका और प्रभावी बनेगी।
पत्रकारों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह निर्णय पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
आभार प्रकट करने वालों में सुरेंद्र भट्ट, दिनेश रावत, राधेकृष्ण उनियाल, राजेन्द्र भट्ट, जिला महामंत्री सुरेंद्र नौटियाल, उत्तरकाशी प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश रतुड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष विपिन नेगी, महामंत्री बलबीर परमार, सूर्य प्रकाश नौटियाल, आशीष मिश्रा, मुकेश जगमोहन चौहान, हेमकांत नौटियाल, चैन सिंह असवाल, राजीव नौटियाल, दीपक नौटियाल, पृथ्वी नैथानी, राजेन्द्र रांगड़, नितिन रमोला, प्रकाश रांगड़ सहित अनेक पत्रकार शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त रवांई घाटी पत्रकार संघ के महामंत्री विजयपाल रावत, कोषाध्यक्ष बलदेब भंडारी, तिलक चंद रमोला, ओंकार बहुगुणा, द्वारिका सेमवाल, मदन पैन्यूली, भगवती रतुड़ी, नितिन चौहान, अनिल रावत, रविंद्र चौहान, सोबन असवाल, जय प्रकाश बहुगुणा, विनोद रावत, अरविंद थपलियाल, शांति टम्टा, संदीप चौहान, राजेन्द्र चौहान, हरीश चौहान, भगत राणा, सचिन रावत,सचिन नौटियाल  वीरेंद्र चौहान ,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई देते हुए संगठन के प्रति आभार प्रकट किया।
   ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |