Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

धराली–हर्षिल आपदा के बाद राहत एवं पुनर्वास में प्रशासन की बड़ी पहल:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

धराली–हर्षिल आपदा के बाद राहत एवं पुनर्वास में प्रशासन की बड़ी पहल:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
₹12.89 करोड़ से अधिक की राहत राशि वितरित, पुनर्निर्माण व आजीविका संवर्धन के लिए करोड़ों की योजनाएं गतिमान

उत्तरकाशी 15 अप्रेल 2026

उत्तरकाशी गत वर्ष धराली–हर्षिल क्षेत्र में आई भीषण आपदा के बाद जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास हेतु व्यापक और ठोस कदम उठाए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक आपदा प्रभावितों को कुल ₹12 करोड़ 89 लाख 65 हजार 700 की राहत राशि वितरित की जा चुकी है।
राहत पैकेज के अंतर्गत मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता, घायलों के उपचार हेतु अनुदान, पूर्ण एवं आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त भवनों के लिए मुआवजा, होटल एवं दुकान स्वामियों को राहत, बेघर परिवारों को किराया सहायता तथा कृषि, पशुपालन एवं आजीविका प्रभावित परिवारों को विशेष सहायता प्रदान की गई है।
राहत वितरण का विस्तृत विवरण
आपदा में 4 मृतकों के आश्रितों को ₹20 लाख की सहायता दी गई।
52 लापता व्यक्तियों में से 18 को शासन की गाइडलाइन के अनुसार मृत घोषित करते हुए उनके आश्रितों को ₹90 लाख वितरित किए गए।
18 घायल व्यक्तियों (5 सामान्य, 13 गंभीर) को SDRF मानकों के तहत ₹2.35 लाख की सहायता दी गई।
115 पूर्ण क्षतिग्रस्त आवासों के लिए ₹5 लाख प्रति परिवार की दर से कुल ₹5.75 करोड़ वितरित किए गए।
3 आंशिक क्षतिग्रस्त भवनों के लिए ₹19,500 की सहायता दी गई।
13 परिवारों को अतिरिक्त सहायता के रूप में ₹65,000 प्रदान किए गए।
116 व्यावसायिक प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें से 67 होटल स्वामियों को ₹5.30 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की गई, शेष प्रक्रिया में है।
115 बेघर परिवारों को ₹24,000 प्रति परिवार (6 माह किराया सहायता) के रूप में कुल ₹27.60 लाख वितरित किए गए।
263 कृषकों को फसल व भूमि क्षति के लिए ₹15.16 लाख प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री राहत कोष से 64 काश्तकारों को ₹6.72 लाख की अतिरिक्त सहायता दी गई।
268 पशुओं की क्षति पर 13 पशुपालकों को ₹10.94 लाख वितरित किए गए।
आजीविका संवर्धन और पुनर्वास योजनाएं
प्रशासन द्वारा राहत के साथ-साथ प्रभावितों की आजीविका बहाली पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के माध्यम से करोड़ों की धनराशि स्वीकृत एवं वितरित की गई है—
उद्यान विभाग: ₹115 लाख
कृषि विभाग: ₹34.48 लाख
उरेडा: ₹3.07 लाख
ग्रामोत्थान ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना: ₹849 लाख
इस परियोजना के अंतर्गत 84 प्रभावित परिवारों को बागवानी, होमस्टे, डेयरी, रेस्टोरेंट आदि गतिविधियों के लिए ₹3 लाख प्रति परिवार स्वीकृत किए गए हैं, जिसकी प्रथम किस्त वितरित की जा चुकी है। स्वयं सहायता समूहों को ₹1.50 लाख की सहायता भी प्रदान की गई है।
जिला पर्यटन विकास विभाग द्वारा वीरचंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत स्थानीय युवाओं को वाहन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है, जिसमें 25% तक अनुदान दिया जाएगा।
पुनर्निर्माण और सुरक्षा कार्यों में तेजी
धराली–हर्षिल क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा, सड़क, पुल एवं अन्य सार्वजनिक ढांचों के पुनर्निर्माण के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है।
जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों को ₹388.71 लाख आवंटित किए गए हैं।
अन्य विभागीय योजनाओं के तहत ₹535.81 लाख की धनराशि जारी की गई है।
शासन स्तर से ₹1790.70 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसमें भागीरथी नदी तटों की सुरक्षा हेतु बड़े कार्य शामिल हैं।
प्रस्तावित महत्वपूर्ण कार्य
प्रशासन द्वारा भविष्य में आपदा जोखिम को कम करने हेतु कई बड़े प्रोजेक्ट प्रस्तावित किए गए हैं—
भागीरथी एवं सहायक नदियों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य (हर्षिल, धराली, भटवाड़ी क्षेत्र) — हजारों लाख की परियोजनाएं
धराली–मुखबा झूला पुल का पुनर्निर्माण
सड़क मार्गों का सुदृढ़ीकरण
किसान आउटलेट, पंचायत घर एवं मंदिर सुरक्षा दीवार निर्माण
वाइब्रेट विलेज कार्यक्रम के तहत 50 दुकानों वाला दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं सामुदायिक भवन  निर्माण के लिए 608.2 लाख का प्रस्ताव ।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, सुरक्षित आवास, मजबूत बुनियादी ढांचे और स्थायी आजीविका सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारा जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्र को शीघ्र ही पुनः विकसित और सुरक्षित बनाया जा सके।
 ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |